Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Gautam Budhha Nagar: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन

top-news

Gautam Budhha Nagar: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो प्रतिभाशाली पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लेने वाले गांव जुनेदपुर के अभिषेक नागर ने 97 किग्रा भार वर्ग में और मसौता के सचिन भाटी ने 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनके इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Gautam Budhha Nagar: अभिषेक नागर ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में अभिषेक नागर ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के अंकुश को 10-0 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में गुजरात के मनीष खैर को 8-6 से हराया। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के साहिल जागलान से उन्हें 10-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष का प्रमाण दिया। वहीं, सचिन भाटी ने भी शानदार खेल दिखाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में केरल के अखिल को 11-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में गुजरात के अमन को 7-2 से हराया। Gautam Budhha Nagar के अभिषेक नागर सेमीफाइनल में उन्हें हरियाणा के सुजीत कलकल के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

इन लोगो की रही उपस्थिती

इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने दोनों पहलवानों को बधाई दी। इस मौके पर चतर सिंह, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, बिजेंद्र भाटी, रवि गुर्जर, सत्तन यादव और चमन कसाना सहित कई खेलप्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। Gautam Budhha Nagar के दोनों पहलवानों की इस उपलब्धि से जिले में कुश्ती को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *