Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

ISKCON: ग्रेटर नोएडा में द्वितीय वार्षिक वैष्णवी पदयात्रा का भव्य आयोजन

top-news

ISKCON ग्रेटर नोएडा द्वारा द्वितीय वार्षिक वैष्णवी पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की नेशनल सेक्रेटरी एवं बड़ा बिजनेस वूमेन श्रीमति श्वेता भाटिया ने किया। उन्होंने भगवान की आरती और नारियल तोड़कर यात्रा को प्रारंभ किया और इस्कॉन को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि यहां आकर वे अपनी सभी परेशानियां भूल जाती हैं। उन्होंने इस आयोजन को इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के इतिहास में ऐतिहासिक बताया और माताओं के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे इस आध्यात्मिक प्रयासों में योगदान देती रहेंगी।

ISKCON : 3 सेक्टरों से गुज़रते हुए पूरी हुई यात्रा

<yoastmark class=

पदयात्रा की शुरुआत सेक्टर अल्फा-2 स्थित गुरुद्वारे से हुई और सेक्टर डेल्टा-1, डेल्टा-2 होते हुए इस्कॉन सेंटर, सेक्टर जीटा-1 में संपन्न हुई। श्रीमान अतुल कृष्ण दास प्रभुजी के मार्गदर्शन और पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। दिल्ली, नोएडा, पूना, मेरठ सहित कई शहरों से आए भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पदयात्रा के दौरान कीर्तन, मृदंग, करताल की ध्वनि से संपूर्ण शहर कृष्णमय हो गया। साथ ही ISKCON  के पदयात्रा में नुक्कड़ नाटक, प्रसाद और धार्मिक पुस्तकों के वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें हरिनाम संकीर्तन के महत्व को समझाया गया।

राधा देवी जी ने कही ये बात

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के नाम और शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाना और भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली, उत्तराखंड, मेरठ और हरियाणा सहित कई शहरों में 28 पदयात्राएं आयोजित की गईं, और भविष्य में भी वे अपने गुरु परम पूजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज, श्रील प्रभुपाद और भगवान श्रीकृष्ण की प्रसन्नता के लिए यह अभियान जारी रखेंगी। ISKCON  पदयात्रा के  इस अवसर पर उपस्थित भक्तों के लिए मंदिर में स्वादिष्ट प्रसादम की भी व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने इस आयोजन का आनंद उठाया।