Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Women’ s Day: महिलाओं में बढ़ रही गंभीर बीमारियां! आर्थराइटिस, डायबिटीज और एनीमिया बन रहे बड़ी समस्या

top-news

Women’s Day: पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर महिलाओं में कई गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज और संक्रामक रोग दोनों ही महिलाओं की सेहत को प्रभावित कर रहे हैं। महिलाओं में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मामले 130% से अधिक बढ़ गए हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अध्ययन के अनुसार, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Women’s Day: डायबिटीज़ के मामलो में हुई बढ़त

महिलाओं में मधुमेह (डायबिटीज) के मामले भी पिछले तीन दशकों में दोगुने हो गए हैं। द लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार, 1990 में वैश्विक स्तर पर मधुमेह की दर 6.9% थी, जो 2022 में बढ़कर 13.9% हो गई है। अनियंत्रित डायबिटीज से किडनी, आंखों और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (NFHS-5) की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 15-49 वर्ष की 57% महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता, मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकती है।

इन चीज़ों का करे सेवन

वहीं Women’s Day पर बात अगर महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर जोर देते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा अग्रहरि के अनुसार, फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार लेना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *