Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण की लापरवाही! सीवर का पानी भूजल कर रहा दूषित

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आवासीय क्षेत्र के पास स्थित खाली प्लॉट में बीते लंबे समय से सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह पानी धीरे-धीरे रिसकर भूजल को दूषित कर रहा है, जिससे इलाके में पानी की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने इस गंभीर समस्या पर आपत्ति जताई है और Greater Noida Authority के अधिकारियों से इस मामले को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है।

Greater Noida: ड्रेनेज व्यवस्था की कमी से बढ़ रही समस्याएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1, बिसरख गांव के पास स्थित ऐस सिटी सोसायटी और अन्य रिहायशी इलाकों में हजारों लोग रहते हैं। लेकिन इस क्षेत्र में ड्रेनेज की सही व्यवस्था न होने के कारण सीवर का गंदा पानी खुले में जमा हो रहा है। खाली पड़े प्लॉट में बहकर यह गंदा पानी स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन चुका है। तेज बदबू और गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा,Greater Noida में खुले में जमा यह पानी मच्छरों और अन्य बीमारी फैलाने वाले कीटों का कारण बन रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज, वीडियो जारी कर की मांग

स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर Greater Noida Authority खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस मुद्दे को उजागर किया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। निवासियों का कहना है कि Greater Noida प्रशासन को इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ड्रेनेज की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों। अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोग बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।