Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: DL और RC में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं तो लगेगा जुर्माना, जानें नया नियम

top-news

Noida: परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके तहत आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर व पता अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी निजी और कॉमर्शियल वाहनों पर लागू होगा। नोएडा जिले में लगभग डेढ़ लाख वाहन मालिकों को अपने दस्तावेजों में अपडेट कराना जरूरी होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक इसके लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन यदि वाहन मालिक अपने DL और आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराते हैं, तो मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

Noida: कैसे करें डीएल और आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट? 

उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम की धारा-49 के तहत वाहन मालिक को पता बदलने की स्थिति में 30 दिनों के भीतर नए पते की सूचना देना अनिवार्य होगा। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए वाहन मालिक को आधार से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। यह सुविधा परिवहन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। Noida में वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए transport.gov.in और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, हो सकती है कार्रवाई

दि वाहन मालिक अपने DL और आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराते हैं, तो वे अपने वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं बनवा पाएंगे। कई वाहन मालिकों और चालकों के दस्तावेजों में दर्ज मोबाइल नंबर और पते अब उपयोग में नहीं हैं, जिससे दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों को जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी है, ताकि Noida में भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।