Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida Fire: बहलोलपुर गांव में झुग्गियों में लगी आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक

top-news

Noida Fire: बहलोलपुर गांव में बुधवार देर रात अचानक लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई, और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Noida Fire: तेजी से भड़की आग, सिलेंडर फटने से बढ़ी लपटें

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुरुआती सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन आग के विकराल रूप लेने पर सात अन्य दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। आग लगने के कारण कई रसोई गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे लपटें और धुआं तेजी से फैल गया। हालांकि, दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 50 से 100 झुग्गियों को बचाने में सफलता पाई। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन विभाग ने झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

राहत एवं बचाव कार्य जारी, प्रशासन सतर्क

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि देर रात तक आग (Noida Fire) बुझाने का प्रयास जारी था और अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी राहत की व्यवस्था की जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद झुग्गीवासियों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है, और वे जल्द से जल्द पुनर्वास की उम्मीद कर रहे हैं।