Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Anurag Kashyap ने बॉलीवुड को कहा अलविदा! दक्षिण भारतीय फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत

top-news

Anurag Kashyap: मशहूर निर्देशक-अभिनेता अनुराग कश्यप ने आधिकारिक रूप से Bollywood छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने खुलासा किया कि हिंदी फिल्म उद्योग अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर केंद्रित हो गया है, जिससे रचनात्मकता के लिए कोई जगह नहीं बची है। द हिंदू को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहना चाहता हूं। यह अब बहुत विषाक्त हो चुका है। हर कोई अवास्तविक लक्ष्यों के पीछे भाग रहा है, 500 या 800 करोड़ की कमाई के सपने देख रहा है। क्रिएटिव माहौल पूरी तरह खत्म हो गया है।” जाने पूरी खबर।

दक्षिण भारत के फिल्मों में Anurag Kashyap आजमाएंगे किस्मत

सूत्रों के अनुसार, अनुराग कश्यप अब बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अधिक रचनात्मक संतोष की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने उद्योग से “निराश” और “अस्वस्थ” महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा की सराहना करते हुए कहा, “मुझे दक्षिण भारतीय फिल्मकारों से ईर्ष्या होती है। वहां अभी भी प्रयोग की गुंजाइश है, जबकि Bollywood में फिल्म बनने से पहले ही उसकी बिक्री पर चर्चा शुरू हो जाती है, जिससे फिल्म निर्माण का आनंद खत्म हो जाता है। इसी वजह से मैं (Anurag Kashyap) मुंबई छोड़ रहा हूं।”

इस फिल्म में आएंगे नज़र 

अनुराग कश्यप अब हिंदी-तेलुगु द्विभाषी फिल्म डकैत में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, वह मलयालम थ्रिलर फ़ुटेज के हिंदी संस्करण का प्रचार कर रहे हैं, जो 7 मार्च 2025 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन सैजू श्रीधरन ने किया है और इसमें मंजू वारियर, विशाल नायर और गायत्री अशोक मुख्य भूमिकाओं में हैं। Anurag Kashyap इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता भी हैं।