Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Sharda University: शारदा विश्वविद्यालय में “ मेरा भारत” आउटरीच कार्यक्रम आयोजित! 240 प्रतिभागियों ने लिया भाग

top-news

Sharda University: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में एनएसएस सेल व डीन छात्र कल्याण विभाग के तत्वावधान में “Mera Bharat” आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेरा भारत पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को व्यावसायिक कौशल, शैक्षिक समानता और सामाजिक गतिशीलता के माध्यम से सशक्त बनाना था। इस आयोजन में करीब 240 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Sharda University: मुख्य अतिथि ने कही ये बात

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिंह, राज्य संपर्क अधिकारी, एनएसएस सेल, उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि “Mera Bharat” पोर्टल भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न अवसरों और घटनाओं से जोड़ना है, जिससे वे अपने कैरियर काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार के अवसरों जैसी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकें। यह पोर्टल “विकसित भारत” के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

इतने लोग रहे उपस्थित

जानकारी के लिए बता दे कि Sharda University में इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार, डीन छात्र कल्याण, डॉ. कृष्ण कुमार पांडे, समन्वयक, एनएसएस सेल, क्रिस्टा मैथ्यू, रिशांक अग्रवाल समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को “Mera Bharat” पोर्टल की विशेषताओं और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से छात्रों और युवाओं को नई संभावनाओं और अवसरों की ओर अग्रसर करने में मदद मिलेगी, जिससे वे अपने करियर और भविष्य को और मजबूत बना सकें।