Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Namastey London Rerelease: होली पर फिर लौटेगा ‘ नमस्ते लंदन’ का जादू, 14 मार्च को होगी री-रिलीज

top-news

Namastey London Rerelease: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ की रोमांटिक फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को होली के खास मौके पर री-रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की घोषणा की और लिखा, “होली पर 14 मार्च को ‘नमस्ते लंदन’ री-रिलीज होने वाली है। इसके जादू को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए।” यह खबर उन फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जिन्होंने इस फिल्म को बेहद पसंद किया था।

फिल्म की कहानी ने जीता था लोगो का दिल

‘नमस्ते लंदन’ साल 2007 में रिलीज़ हुई थी और यह एक सुपरहिट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। और अब Namastey London Rerelease की खबर ने लोगो को खुशी से भर दिया है। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के और ब्रिटिश-भारतीय लड़की के बीच के प्यार, रिश्तों और संस्कृति के टकराव को दिखाती है। इसके अलावा, फिल्म के मशहूर डायलॉग, यादगार गाने और रोमांटिक सीक्वेंस आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म के गाने ‘वादा रहा’, ‘मैं जहां रहूं’ और ‘चकना चकना’ आज भी प्लेलिस्ट में सुने जाते हैं।