Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: किसानों की मांगों को लेकर फिर भड़का आंदोलन, 8 मार्च से डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

top-news

Greater Noida: अपनी मांगों के समर्थन में किसान संगठनों ने एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। किसान संघर्ष मोर्चा ने एक वीडियो जारी कर घोषणा की है कि 8 मार्च से डीएम कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन के नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस आंदोलन में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे प्रदर्शन का असर व्यापक हो सकता है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की लंबित मांगें

एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित विभिन्न गांवों के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए लगभग एक साल पहले सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था, जिससे किसानों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके मुद्दों का समाधान होगा। लेकिन अब एक साल बीत जाने के बावजूद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। इससे किसानों में असंतोष बढ़ गया है और वे अब ग्रेटर नोएडा  में बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं।

किसानों की चेतावनी – जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन रहेगा जारी

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida के किसान नेताओं का कहना है कि इस बार उनका आंदोलन केवल प्रतीकात्मक नहीं होगा, बल्कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिससे उनकी समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यदि सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो इस आंदोलन का दायरा और बढ़ सकता है।