Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Tilapta Colony: तिलपता में गरजा Greater Noida Auhority का बुलडोजर, तोड़ी गई अवैध कॉलोनी

top-news

Tilapta Colony: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कॉलोनाइजर क्षेत्र में कॉलोनी का जाल बिछा दिया है गरीब और भोली भाली जनता को गुमराह करके अवैध प्लॉट और विला बेचे जा रहे हैं। लोगों के सपनों से खेला जा रहा है. Greater Noida Authority के सीईओ रवि कुमार एनजी के नेतृत्व में एसीईओ प्रेरणा सिंह, महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने अवैध कॉलोनीओ को जमीदोष करने का अभियान शुरू किया है।

Tilapta Colony: तिलपता में श्री अर्बन सिटी कॉलोनी तोड़ी गयी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया के गांव तिलपता में श्री अर्बन सिटी के नाम से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। जिसमें लोगों को गुमराह करके प्राधिकरण से अप्रूव बता करके अवैध प्लॉट बेचे जा रहे थे। Greater Noida Authority के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ इस अवैध कॉलोनी पर पहुँच कर बुलडोजर चला कर के अवैध कॉलोनी को तोड़ दिया। बात अगर Tilapta Colony की करे तो यह कॉलोनी तिलपता गांव के खसरा संख्या 4 और 5 पर बसाई जा रही थी, जिसमें करीब पांच निर्माणाधीन मकान, सड़क, सीवर लाइन, बाउंड्री वॉल और मैन गेट आदि को प्राधिकरण द्वारा जमीदोश कर दिया गया है।

अवैध विला किये जायेंगे सील

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार कार्रवाई करता रहेगा। गरीब और भोली भाली जनता को कॉलोनाइजरों के चंगुल में नहीं फसाने दिया जाएगा। अवैध निर्माण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं अवैध निर्माण को तोड़े बिना विकास कार्य करने संभव नहीं है। Greater Noida Authority के महाप्रबंधक एके सिंह और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव के चार्ज संभालने के बाद से ही अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर की जा रही है. साथ ही Tilapta Colony के साथ साथ जहां पर अवैध निर्माण बड़ी संख्या में बन चुका है उनको सील करने की भी करवाई की जाएगी।

महाप्रबंधक एके सिंह – “मेरे द्वारा दिनांक 2 मार्च को उक्त स्थल का निरीक्षण को किया गया था। उक्त गतिविधियों को रोके जाने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु अवैध निर्माणकर्ताओं / कॉलोनाइजरों द्वारा अपनी गतिविधियाँ जारी रखी गयी। इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने हेतु पुलिस बल की माँग की गयी थी, स्थल पर अवैध रुप से विकसित की जा रही कॉलोनी, इण्टरलॉकिग टाईल्स, सडक, नाली, सीवर इत्यादि को ध्वस्तीकरण किया गया। स्थल पर अवैध निर्माणकर्ताओं /कॉलोनाईजरों द्वारा किसानो को आगे कर कार्यवाही में अवरुद्ध उत्पन्न किया गया, परन्तु पुलिस बल द्वारा शान्तिपूर्वक रुप से अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गयी”

Greater Noida Authority
ACEO Prerna singh

एसीईओ प्रेरणा सिंह – “अवैध निर्माण को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ FIR भी दर्ज की जाएगी, हर सप्ताह अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई जारी रहेगी।”