Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Nari Pragati Social Foundation: नि: शुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखा बीज अंकुरण का रहस्य!

top-news

Nari Pragati Social Foundation द्वारा आयोजित नि:शुल्क समर कैंप में इस सप्ताह बच्चों के लिए सीखने का अनुभव बेहद खास रहा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित इस कैंप में “बीज अंकुरण” की गतिविधि ने बच्चों में प्रकृति और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि जगाई। इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों ने सीखा कि एक छोटा सा बीज कैसे पौधे में बदलता है, पौधों को पानी, धूप और देखभाल की आवश्यकता क्यों होती है, और कैसे यह प्रक्रिया जीवन के धैर्य और ज़िम्मेदारी जैसे मूल्यों को सिखाती है।

Nari Pragati Social Foundation: विशेष सत्र में बच्चों ने सीखी ये बाते 

इस विशेष सत्र का संचालन स्वयंसेवक आध्या गर्ग, आर्यमन चौधरी और शिक्षकों अमीषा, नेहा और खुशी ने मिलकर किया। उन्होंने बच्चों को यह प्रक्रिया इतनी सरल और रोचक तरीके से समझाई कि बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की इच्छा और भी बढ़ गई। प्रशिक्षित शिक्षकों की मदद से यह अनुभव एक सुंदर शैक्षिक यात्रा में बदल गया, जिसमें बच्चों ने न केवल विज्ञान को समझा बल्कि प्रकृति से आत्मीय जुड़ाव भी महसूस किया।

जाने क्या है इस पूरे कैंमप का मकसद

बता दे कि Nari Pragati Social Foundation का यह समर कैंप उसके शिक्षा अभियान “विद्याधरा” के तहत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता का अवसर देना है। खासतौर पर उन बच्चों के लिए, जो आमतौर पर इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जो उन्हें न केवल ज्ञान देता है, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video