Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

PM Narendra Modi ने किया वंतारा वन्यजीव केंद्र का दौरा, संरक्षण की नई पहल शुरू

top-news

PM Narendra Modi ने गुजरात में स्थित वंतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र का दौरा किया और वहां की अत्याधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। वंतारा वन्यजीव केंद्र में 2,000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रह रहे हैं, जो पुनर्वास और संरक्षण के लिए यहां लाए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एशियाई शेर, सफेद शेर, हिम तेंदुआ, कैराकल समेत कई दुर्लभ प्रजातियों को देखा और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने एक सफेद शेर के शावक को खाना भी खिलाया, जिसका जन्म यहीं हुआ था। खासतौर पर कैराकल प्रजाति, जो भारत में अब दुर्लभ होती जा रही है, को वंतारा में संरक्षण के तहत पाला जा रहा है और बाद में जंगल में छोड़ा जाता है।

PM Narendra Modi अस्पताल का किया दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया, जो एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और वन्यजीव एनेस्थीसिया जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। उन्होंने अस्पताल के एमआरआई कक्ष का दौरा कर एक एशियाई शेर की एमआरआई जांच देखी और वन्यजीव चिकित्सकों से बातचीत की। इसके अलावा, PM Narendra Modi ऑपरेशन थियेटर में एक तेंदुए की जीवन रक्षक सर्जरी देखी, जिसे राजमार्ग पर एक कार से टकराने के बाद बचाया गया था। बचाए गए जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास से मिलते-जुलते क्षेत्रों में रखा जाता है ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

जाने पूरी वारदात

प्रधानमंत्री मोदी ने ओकापी, चिम्पांजी, ओरंगुटान, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, ज़ेबरा, जिराफ और गैंडे के बच्चे समेत कई अन्य लुप्तप्राय प्रजातियों को भी देखा। उन्होंने तोतों को आज़ाद किया और हाथियों को उनके जकूज़ी में नहाते हुए देखा। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और श्रमिकों से बातचीत कर वन्यजीव संरक्षण की नई पहल पर चर्चा की। PM Narendra Modi के इस दौरे से भारत में वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास को नई गति मिलेगी और वंतारा वन्यजीव केंद्र वैश्विक स्तर पर संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।