Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: Beta 2 कोतवाली क्षेत्र में बीटेक छात्र की हत्या! आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

top-news

Greater Noida के Beta 2 कोतवाली क्षेत्र में बीटेक छात्र यतिन शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति का है, इसलिए आरोपी को जमानत देना संभव नहीं है। पेशी के दौरान कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

महिला मित्र के कारण हुआ विवाद, जन्मदिन पार्टी में हुई हत्या

जानकारी के लिए बता दे कि यह मामला 12 दिसंबर की रात का है, जब यतिन शर्मा अपने तीन दोस्तों चिराग उर्फ काकू, मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह और हर्षिता उर्फ हर्षी के साथ Greater Noida के बीटा 2 स्थित अंसल गोल्फ लिंक स्थित अपने मकान में पार्टी कर रहा था। हर्षी का प्रेम संबंध पहले चिराग से था, लेकिन हाल के दिनों में वह यतिन से भी लंबी बातचीत करने लगी थी। इससे चिराग को शक होने लगा कि कहीं हर्षी उसे छोड़कर यतिन के करीब न चली जाए। इसी संदेह ने एक भयानक अपराध का रूप ले लिया, जब Beta 2 में जन्मदिन पार्टी के दौरान बहस छिड़ी और यतिन पर हमला कर दिया गया।

Greater Noida: पार्टी के दौरान चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने मौके पर पकड़ा

रात 12 बजे के बाद पार्टी के दौरान बहस बढ़ गई और चिराग ने मनु व हर्षी के साथ मिलकर यतिन को गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जब यतिन ने विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और किचन के चाकू से उसके सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन Beta 2 कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हर्षी को भी जेल भेजा जा चुका है।