Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Women’ s Day 2025 : महिला दिवस के मौके पर जाने देश की प्रेरणादायक महिलाओं की ये सोंच, जो आपको कर देगी मोटिवेट!

top-news

Women’s Day 2025: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, शक्ति और उपलब्धियों को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। समाज में महिलाओं की भूमिका केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कला, खेल, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि एक नारी सिर्फ परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की प्रेरणादायक शक्ति भी है। इस खास दिन पर, महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाता है और उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

Women’s Day 2025: जाने क्या कहते है ये सितारें

महिला दिवस पर दुनिया की प्रेरणादायक महिलाओं के विचार हमें आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं। पी.टी. उषा का कहना है, “खुशी कुछ और नहीं बल्कि संतुष्टि है – काम, विचारों और अपने मिशन को पूरा करने से मिलने वाली संतुष्टि।” वहीं, दीपा करमाकर ने कहा है, “यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम उठाना होगा।” इसी तरह, मैरी कॉम का मानना है कि “महिला अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखती है।” ये विचार महिलाओं को सशक्त होने और अपने सपनों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये संकल्प कर देगी आपकी जिन्दगी को उजागर

इसके अलावा Women’s Day 2025 के इस खास अवसर पर, हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर महिला को उसके अधिकार, सम्मान और स्वतंत्रता का पूरा हक मिले। समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमें उन्हें समान अवसर और प्रेरणा देनी होगी। “नारी शक्ति, नारी सम्मान – यही है नए युग की पहचान।” महिला दिवस पर, सभी को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है। महिला दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *