Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida Sports City Scam: अब CBI और ED की जांच में प्राधिकरण और बिल्डरों को देना होगा जवाब

top-news

Noida Sports City Scam: स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद अब CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण और बिल्डरों की मिलीभगत से बिना खेल सुविधाओं के तीन ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) और पूर्णता प्रमाणपत्र (सीसी) जारी कर दिए गए। CAG की ऑडिट रिपोर्ट में इन गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद दिसंबर 2021 में फ्लैटों की ओसी-सीसी पर रोक लगा दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इन अनियमितताओं पर गहराई से जांच की जाएगी।

Noida Sports City Scam: फ्लैट खरीदारों को फंसाने की साजिश

स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने नियमों को नजरअंदाज कर दिया। 4 बड़े प्लॉटों को 84 छोटे टुकड़ों में बांट दिया गया और 46 ग्रुप हाउसिंग के नक्शों को मंजूरी दी गई। अगर यह नक्शे पास नहीं किए जाते तो हजारों फ्लैट खरीदार इस घोटाले की चपेट में न आते। CAG ने भी अपनी ऑडिट रिपोर्ट में इस पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की हैं, जिसमें बिल्डरों से बकाया वसूली न करने की बात भी शामिल है।

अब होगी गहन जांच, सामने आएगा सच

हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI और ईडी (ED) अब Noida Sports City Scam की गहन जांच करेंगे। अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्यों बिना खेल सुविधाओं के निर्माण को देखे इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मौजूदा समय में स्पोर्ट्स सिटी में सभी नई ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं की मंजूरी पर रोक लगी हुई है। अब जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।