Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: ऐस सिटी मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

top-news

Greater Noida West:  ऐस सिटी सोसायटी के पास स्थित मार्केट में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के पीछे के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

Greater Noida West: सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा इलाका, मची भगदड़

आग की लपटों ने जब दुकानों को घेर लिया, तो वहां रखे गैस सिलेंडर भी चपेट में आ गए, जिससे एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इन ब्लास्ट्स के कारण इलाके में दहशत फैल गई, और लोग घबराकर पीछे हट गए। धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण राहत कार्यों में भी बाधा आई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से नुकसान और बढ़ गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

लाखों का नुकसान, व्यापारियों को बड़ा झटका

बता दे कि Greater Noida West के इस आग में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। मार्केट में किराने, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की कई दुकानें थी, जो आग की चपेट में आ गईं। व्यापारियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।