Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Champions Trophy: बारिश के कारण अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला बेनतीजा, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

top-news

Champions Trophy: लाहौर में खेले गए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा फायदा हुआ। मैच रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि अफगानिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि, अफगानिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। टीम अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर निर्भर है। अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से बड़ी हार झेलता है और नेट रन रेट में गिरावट आती है, तो अफगानिस्तान के लिए आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया ने की जीत दर्ज

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जबकि उसका दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन में से केवल एक मैच जीतकर चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के पास तीन-तीन अंक हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट बेहतर है। यदि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को 207 रन से हराने में सफल रहता है या 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करता है, तो अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है।

अफगानिस्तान ने बनाए 274 रन 

बता दे कि Champions Trophy के इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। ट्रेविस हेड 59 और स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अब सभी की निगाहें इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच पर टिकी हैं, जो अफगानिस्तान की किस्मत तय करेगा।