Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कंपनी निदेशक बनाकर लाखों की ठगी, पुलिस कर रही जांच

top-news

Greater Noida West: स्टार्टअप के नाम पर झांसा देकर एक व्यक्ति से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक पांडे ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अश्वनी राठौर और सर्वेश शर्मा नामक दो व्यक्तियों ने उन्हें अपनी कंपनी में निदेशक बनाकर 1.76 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने उन्हें एक निश्चित सालाना पैकेज का आश्वासन देकर अपने स्टार्टअप से जोड़ा और उनके बैंकिंग व वित्तीय क्षेत्र के अनुभव का लाभ उठाकर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से अनुबंध किया।

Greater Noida West: करोड़ो रुपए की ठगी हुई

पीड़ित के अनुसार, यह ठगी जून 2022 से शुरू हुई थी। अनुबंध होने तक सब सामान्य था, उसके बाद आरोपियों के व्यवहार में बदलाव आ गया। जब अभिषेक पांडे ने अपने निदेशक पद का आधिकारिक प्रमाण पत्र मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने पीड़ित का मेहनताना भी रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 1 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद थाना Greater Noida West के बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच किया तेज

इस घटना ने स्टार्टअप कंपनियों में हो रही धोखाधड़ी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी कंपनी में शामिल होने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की अपील की है।