Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: NPCL और ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल! ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

top-news

Greater Noida: बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान सभा और किसान एकता संघ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के तुगलपुर स्थित कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांगों को लेकर NPCL कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। वार्ता विफल होने के बाद ग्रेटर नोएडा नाराज ग्रामीणों ने एनपीसीएल की बिजली आपूर्ति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया और घोषणा की कि वे अब यूपीपीसीएल से बिजली आपूर्ति की मांग करेंगे।

Greater Noida: जिलाध्यक्ष ने लगाए ये आरोप

ग्रेटर नोएडा में वार्ता के दौरान 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में एनपीसीएल अधिकारियों से बातचीत की। खेड़ी गांव में बिजली कर्मचारियों के गलत व्यवहार में शामिल कर्मियों के निलंबन पर सहमति बनी, लेकिन बाकी मुद्दों पर कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि एनपीसीएल उन पर झूठे बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कर शोषण कर रही है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि NPCL के अधिकारी अपनी बातों पर टिकते नहीं हैं और ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रहे हैं। Greater Noida के ग्रामीणों ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे और एनपीसीएल के किसी भी कर्मचारी को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे।

विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ो ग्रामीण हुए शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में वीर सिंह नागर, राजे सिंह, टीकम दारोगाजी, ज्ञानी, प्रकाश गुरुजी, अजित एडवोकेट, गवरी मुखिया, निशांत भाटी, मनोज प्रधान, सतीश यादव, अरुण एडवोकेट, सुंदर प्रधान, डॉक्टर जगदीश, देशराज राणा, निरंकार प्रधान, नरेश नागर, रइसा चौहान, सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि NPCL अपनी मनमानी कर रही है और अब उन्हें यूपीपीसीएल से बिजली सप्लाई चाहिए।