Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का आगाज, लाइट एंड साउंड शो रहेगा आकर्षण का केंद्र

top-news

Greater Noida: सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है, जो 2 मार्च तक चलेगा। इस साल पुष्पोत्सव की थीम गेंदा रखी गई है, जिसमें गेंदे की कई प्रजातियों की मनमोहक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं दादरी विधायक तेजपाल नागर शाम 4 बजे शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम के दौरान City Park रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

Greater Noida के सम्राट मिहिर भोज पार्क में हर शाम होगा लाइट शो का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में आयोजित होने वाले पुष्पोत्सव में लाइट एंड साउंड शो मुख्य आकर्षण रहेगा, जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक होगा। 1 मार्च को त्रिवेणी नृत्य पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि अंतिम दिन बैंड परफॉर्मेंस दर्शकों का मनोरंजन करेगी। उत्सव में इंडिया गेट का मॉडल, फूलों से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा, विभिन्न आकृतियों की फूलों की रचनाएं और थीम गार्डन पवेलियन प्रमुख आकर्षण होंगे। Greater Noida में 5 एकड़ में फैले City Park में मौसमी फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कैक्टस और बॉन्साई का भी खास पवेलियन बनाया गया है, जो बागवानी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

यातायात प्रबंधन के लिए होंगे विशेष ट्रैफिक डायवर्जन

पुष्पोत्सव में उद्योगों, शिक्षण संस्थानों, सोसाइटियों, एनजीओ और बागवानी के शौकीनों को भाग लेने का अवसर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आयोजन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। अनुमान है कि Greater Noida में इस भव्य आयोजन में करीब 1.5 लाख लोग हिस्सा लेंगे। फूलों की रंगीन छटा, मनोरंजक कार्यक्रम और अद्भुत प्रदर्शनी ग्रेटर नोएडा के City Park में आयोजित इस पुष्पोत्सव को यादगार बनाएगी।