Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय Film City, PPP मॉडल के तहत हुआ समझौता

top-news

Noida: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना, अंतरराष्ट्रीय Film City, के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के सेक्टर-21 में इस परियोजना के लिए 230 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। सरकार ने Guideline for Selection of Consultants & Developers for PPP Projects in Uttar Pradesh-2016 के तहत पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के माध्यम से इस परियोजना को क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में 30 सितंबर 2023 को ग्लोबल निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें Bayview Projects LLP ने 18% ग्रॉस रेवेन्यू शेयर के साथ सबसे अधिक बोली लगाई और इसे कंसेशनायर के रूप में चुना गया।

Bayview Bhutani Film City Pvt. Ltd. बनाएगी Noida में फिल्म सिटी

मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद 11 मार्च 2024 को Bayview Projects LLP को Letter of Award जारी किया गया। इस पत्र के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण हेतु एक Special Purpose Vehicle (SPV) के रूप में Bayview Bhutani Film City Pvt. Ltd. का गठन किया गया। 27 जून 2024 को YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह और कंसेशनायर के प्रतिनिधि श्री बोनी पापूर के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक स्तर की फिल्म सिटी Noida में मिलने जा रही है।

2025 तक पूरा होगा मास्टर प्लान, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Film City परियोजना के लिए मास्टर प्लान पर 30 जनवरी 2025 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके तहत 27 फरवरी 2025 को कंसेशन एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार फिल्म सिटी साइट का RoW कंसेशनायर को सौंप दिया गया। यह परियोजना फिल्म उद्योग को नए आयाम देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। आने वाले समय में यह फिल्म सिटी Noida देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगी।