Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: RTE के तहत जिले में दाखिले की स्थिति चिंताजनक, मात्र 21% सीटों पर ही हुआ नामांकन

top-news

Noida: जिले में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर दाखिले की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बीते तीन वर्षों में आरटीई के तहत आवंटित कुल सीटों में से केवल 21 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। वर्ष 2022-23 में 18,029 सीटों में से मात्र 3,840 विद्यार्थियों को दाखिला मिला। 2023-24 में 17,300 सीटों में से 3,653 छात्रों को ही प्रवेश मिल पाया। वहीं, 2024-25 में 17,000 सीटों में से केवल 3,500 छात्रों को ही लाभ मिल सका। शिक्षा विभाग का कहना है कि अधिकांश अभिभावक बड़े स्कूलों का चुनाव करते हैं, जिससे सीटें खाली रह जाती हैं।

Noida: बड़े स्कूलों की आनाकानी, सीटें छुपाने के आरोप

RTE के तहत लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित होने के बावजूद बड़े निजी स्कूलों द्वारा दाखिला देने में आनाकानी की जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत बिसरख ब्लॉक के स्कूलों में आ रही है, जहां लगभग 590 स्कूल स्थित हैं। दादरी में 320, दनकौर में 155 और जेवर में 140 स्कूल हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि निजी स्कूलों की दोबारा मैपिंग कराई गई है, जिससे सही सीटों की जानकारी मिल पाई है। हालांकि, अभिभावकों का आरोप है कि Noida में कई बड़े निजी स्कूल अपने वास्तविक सीटों की संख्या को कम दिखा रहे हैं, जिससे आरटीई के तहत मिलने वाले लाभ को सीमित किया जा रहा है।

शत-प्रतिशत दाखिले के प्रयास जारी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार शत-प्रतिशत दाखिले के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पहली और दूसरी लॉटरी में आवंटित छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि RTE के तहत तीसरे चरण में 809 छात्रों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। Noida में चौथे और अंतिम चरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को शिक्षा का अधिकार मिल सके।