Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida Authority: क्या 300-400 करोड़ रुपए की राशी भी नही कर पा रही आम जनता का सपना पूरा? नोएडा में क्यो नही बन सका सपोर्ट्स सिटी? जाने क्या है पूरा मामला

top-news

Noida Authority: नोएडा में कॉमनवेल्थ 2010 को देखते हुए Sports City परियोजना को प्राधिकरण द्वारा मंजूरी दी गई थी। मगर इतने साल बीतने के बाद भी ये परियोजना आज महज़ एक सपना बन कर रह गया है। नोएडा अथॉरिटी द्वारा सपोर्टस सिटी परियोजना को पास किए हुए लगभग 15 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर आज भी सपोर्ट्स सिटी का सपना नोएडा केल लोगो के लिए केवल और केवल एक सपना बन कर रह गया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। और आखिरकार 400 करोड़ रुपए की बड़ी रकम के बाद भी क्यो ये सपना पूरा नही हो पाया।

Noida Authority: रियायती दरों पर दी गई ज़मीन, लेकिन खेल सुविधाओं का विकास नहीं

Sports City  परियोजना के तहत बिल्डरों को ज़मीन रियायती दरों पर दी गई थी, ताकि वे खेल सुविधाओं पर 360 से 400 करोड़ रुपये खर्च कर इसे एक विकसित स्पोर्ट्स हब बना सकें। लेकिन आज तक कोई भी प्रमुख खेल सुविधा विकसित नहीं की गई है। यहाँ तक कि गोल्फ कोर्स और क्रिकेट अकादमी की ज़मीन को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया गया। 2017 के बाद कई बार नोएडा अथॉरिटी ने निरीक्षण किया, लेकिन बिल्डरों ने केवल टेनिस कोर्ट और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं दिखाईं, जो केवल हाउसिंग सोसाइटी के भीतर ही सीमित थीं।

शहर के लिए बनी स्पोर्ट्स सिटी, लेकिन लाभ सिर्फ सोसाइटी तक सीमित

Noida Authority द्वारा स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को पूरे शहर के लोगों के लिए विकसित किया जाना था, लेकिन वर्तमान में Sports City सुविधाओं का लाभ केवल सोसाइटी के निवासियों को ही मिल रहा है। इससे न केवल परियोजना की मूल भावना प्रभावित हुई है, बल्कि नोएडा में खेल संस्कृति के विकास की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या नोएडा अथॉरिटी इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाएगा या फिर यह परियोजना यूं ही अधूरी रह जाएगी?