Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Krishna Hospital: Dadri के कृष्णा हॉस्पिटल में लापरवाही से गर्भवती महिला और शिशु की मौत, पंजीकरण रद्द

top-news

Krishna Hospital में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही के कारण गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने Dadri के कृष्णा हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से शिकायत की थी। इस मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसने लापरवाही की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट के आधार पर CMO ने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और अस्पताल प्रशासन की गैर-जिम्मेदाराना हरकत की कड़ी निंदा की। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी खबर के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Krishna Hospital में चार सदस्यीय टीम ने की थी जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैशलाल, डॉ. आरपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रणवीर सिंह और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत सिंह शामिल थे। टीम ने पूरे मामले की गहन जांच की और पाया कि कृष्णा हॉस्पिटल प्रशासन ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती थी, जिससे कोमल और उसके अजन्मे शिशु की जान चली गई। रिपोर्ट में साफ तौर पर अस्पताल को दोषी ठहराया गया, जिसके बाद CMO ने सख्त कदम उठाते हुए Dadri के Krishna Hospital का पंजीकरण रद्द कर दिया।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। CMO द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए लोगों ने उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से अन्य अस्पताल भी सतर्क होंगे और मरीजों को सही इलाज मिलेगा। Dadri के Krishna Hospital में हुए इस घटना ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता को भी उजागर किया है। ग्रेटर नोएडा मे हुए इस हादसे ने लोगो की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है.