Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: कलरफुल लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग और थीम पेंटिंग से ग्रेटर नोएडा शहर के एंट्री पॉइंट बनाए जाएंगे सुंदर और भव्य

top-news

Greater Noida Authority /कपिल चौधरी: अधिकारियों के द्वारा ग्रेटर नोएडा को सुंदर शहर बनाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहे हैं। शहर को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग ही पहचान देने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी (CEO Ravi Kumar NG) के मार्गदर्शन और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के नेतृत्व में शहर को सुंदर और विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह (ACEO Prerna Singh) के द्वारा शहर की बेहतरीन के लिए कार्य कराए जाएंगे।

Greater Noida Authority: इंजीनियरों से माँगे है शहर सुंदर बनाने के लिए Innovative ideas

एसीईओ प्रेरणा सिंह के द्वारा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के इंजीनियर से नए-नए इन्नोवेटिव आईडियाज (Innovative ideas) मांगे गए।उनसे कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाना है तो शहर की सुविधा और व्यवस्थाएं भी अंतर्राष्ट्रीय लेवल की होनी चाहिए छोटे-छोटे इन्नोवेटिव आइडिया से बड़े बदलाव हो सकते हैं। यही कारण है कि Greater Noida Authority द्वारा शहर के सभी इंजीनियर्स को शहर के बेहतरी के लिए अपने आइडियाज़ देने की बात कही गई है।

शहर के एंट्री पॉइंट बनाए जाएंगे सुंदर और भव्य

इसी कड़ी में सबसे पहले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा शहर के एंट्री प्वाइंटों (Entry gate) पर सुंदर लैंडस्कैपिंग (Landscape) और लाइटों और थीम पेंटिंग (Theme painting) का कार्य किया जाएगा। जैसे नोएडा की तरफ से एंट्री करने वाले गेटों, गाजियाबाद तिगरी गेट, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और जिम्स हॉस्पिटल गेट और टी पॉइंट, सभी एंट्री प्वाइंट्स को कलरफुल और डिजाइनर लाइट, थीम पेंटिंग और लैंडस्कैपिंग की सहायता से सुंदर और भव्य रूप देने का कार्य किया जाएगा। Greater Noida Authority द्वारा उठाए जा रहे है इस कदम से लोग क्यास लगा रहे है कि जब दूसरे शहरों के लोग ग्रेटर नोएडा शहर में एंट्री करें तो उन्हें ग्रेटर नोएडा में एंट्री करने पर एक अलग ही एहसास हो, शहर की खूबसूरती और हरियाली का एहसास एंट्री पॉइंट से ही हो जाए।