Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, कहा- डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल

top-news

Greater Noida: समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के तहत शनिवार को गामा-1 सेक्टर में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनोज भाटी के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन इंजीनियर गजेंद्र यादव ने किया। पंचायत में सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP) को पूरी तरह विफल करार दिया। सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें निजीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं से रोजगार छीन रही हैं।

Greater Noida: समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया कामचोरी का आरोप

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ था। विशेष रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद यह क्षेत्र पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मनोज भाटी ने भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और इसे जनता को समझना होगा।

ये लोग रहे मौजूद 

Greater Noida में हुए इस बैठक मे मौके पर बीर सिंह यादव, डॉ. महेंद्र नागर, यूनुस प्रधान, बब्बल भाटी, सुनीता यादव, कपिल ननका सैफी, अजय चौधरी, नवीन भाटी, सुनील भाटी, सुदेश भाटी, हिमांशु भाटी, सीपी सोलंकी, विनीत यादव, अनूप तिवारी, मलखान सिंह, अशोक यादव, पवन भाटी, अमित राणा, हरेन्द्र तोंगड़, राजीव भाटी और सूर्यप्रकाश समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।