Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ना पक्की सड़क मिली… ., ना पूरे हुए वादे! एक Smart Village ऐसा भी… ..

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में वर्षो पहले स्मार्ट विलेज की श्रेणी के लिए कई गाँवो के नाम का चयन किया गया था। मगर सालों बीतने के बाद भी आज भी ग्रामीण केवल और केवल सपने देखने पर विवश है। नज़ारा कुछ ऐसा है जिसे देखकर आप भी इन तमाम Smart Village की नीव पर ही सवाल उठाने लगेंगे। ऐसी ही कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जो ना सिर्फ ये ग्रेटर नोएडा के उन तमाम ग्रामीणो द्वारा देखे गए स्मार्ट विलेज के सपने पर सवाल उठाता है। बल्कि प्रशासन और प्राधिकरण पर भी गहरे सवाल खड़े करता है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

Greater Noida में इस कदर छाया घोटालों का बादल

दरअसल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इन दिनो ग्रेटर नोएडा के कुछ गाँवो की तस्वीर सामने आई है। बता दे कि ये तस्वीर उन गाँवो की है। जिसे सालों पहले प्रशासन और प्राधिकरण द्वारा Smart Village  बनाने का सपना दिखाया गया था। मगर हकिकत के काले बादल इस कदर छाए है कि इसमे प्राधिकरण द्वारा दिखाए गए चमचमाती गलियां कही नज़र ही नही आ रही है। ग्रेटर नोएडा के इन स्मार्ट विलेज की स्थिती इस कदर बेहाल है कि नालों में गंदे पानी के साथ साथ, टूटी सड़के, कच्चे रास्ते और कच्ची नालियां प्रशासन और सरकार द्वारा किए गए घोटालो के सच को चीख चीख कर बया कर रही है। मगर मजाल है जो इस पर किसी की नज़र जाए।

Smart Village की आर में किए गए गाँव वालो से झूठे वादे? 

जानकारी के लिए बता दे कि सालों पहले पास हुए स्कीम में ग्रेटर नोएडा के कुछ गाँवो को स्मार्ट विलेज बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। बता दे कि स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में सादुल्‍लापुर, मायचा, लड़पुरा, घरबरा, सिरसा सहित अन्‍य गांव श‍ामिल थे। मगर आज अगर इन गाँवो की जमीनी हकीक़त की बात करे तो नज़ारा कुछ और ही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर Greater Noida के इन तमाम Smart Village  की श्रेणी में विकास के लिए आ रहे फंड किसकी जेब में जा रहे है। और हज़ारों लोगों के सपनों की कीमत से कौन अपने आलिशान महल को तैयार कर रहा है।