Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Vijendra Gupta: विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, 10 साल पहले मार्शलों ने किया था बाहर

top-news

Vijendra Gupta: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दस साल पहले, 2015 में, जब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी, तब उन्हें विधानसभा से मार्शलों द्वारा बाहर निकाला गया था। उस समय, उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष राम निवास गोयल पर पक्षपात का आरोप लगाया था। आज, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद, गुप्ता ने रोहिणी सीट पर जीत दर्ज कर स्पीकर का पद संभाल लिया। उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ और निष्पक्ष चर्चाओं को बढ़ावा दूंगा।”

Vijendra Gupta: AAP सरकार के खिलाफ पेश होंगे CAG रिपोर्ट्स

विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं को उजागर करने के लिए 14 लंबित कैग (CAG) रिपोर्ट्स पेश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने जनता को झूठे वादों से गुमराह किया और करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ियां की। Vijendra Gupta ने यह भी दावा किया कि भाजपा विधायकों के इन रिपोर्ट्स को पेश करने के प्रयासों को आप सरकार ने पहले रोका था। यह कदम AAP के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि इससे उनकी सरकार के वित्तीय फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं।

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

वहीं बात अगर दिल्ली की राजनीति की करें तो दिल्ली की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला जब रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। इससे पहले, कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व लोकसभा सांसद परवेश वर्मा को यह पद मिलेगा, लेकिन भाजपा ने अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए रेखा गुप्ता को चुना। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत और नई नेतृत्व टीम दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देती है। साथ ही Vijendra Gupta द्वारा दिल्ली विधानसभा की अध्यक्षता को भी देखना बेहद रोमांचित साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *