Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Yuzvendra Chahal: क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ फाइनल? 18 महीने से रह रहे थे अलग ?

top-news

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी Dhanashree Verma ने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया है। बता दे कि इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया पर महीनों से हो रही थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी खुलकर इस पर बयान नहीं दिया था। हालांकि, अब खबर सामने आई है कि बांद्रा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को दोनों की अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। ABP न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई से पहले जज ने उन्हें 45 मिनट की काउंसलिंग के लिए कहा, लेकिन आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि पिछले 18 महीनों से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अलग रह रहे थे और जब उनसे तलाक का कारण पूछा गया तो उन्होंने Compatibility Issues का हवाला दिया।

Yuzvendra Chahal के पोस्ट ने खींचा लोगो का ध्यान

तलाक की आधिकारिक पुष्टि से पहले युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें लिखा था – “भगवान ने मुझे अनगिनत बार बचाया है, जिनकी गिनती भी नहीं कर सकता। मैं सिर्फ उन अनदेखे पलों की कल्पना कर सकता हूँ जब उन्होंने मुझे बचाया होगा। भगवान का धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहे, भले ही मुझे इसका एहसास न हो। आमीन।” वहीं, Dhanashree Verma  ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विश्वास और आस्था से जुड़ा एक संदेश साझा किया – “यह आश्चर्यजनक नहीं है कि भगवान हमारी चिंताओं और परीक्षाओं को आशीर्वाद में कैसे बदल सकते हैं? यदि आप आज किसी चीज को लेकर चिंतित हैं, तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता करते रह सकते हैं या इसे भगवान को सौंपकर प्रार्थना कर सकते हैं।”

लोगो ने कही ये बात 

हालांकि, Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा ने अपने पोस्ट में ‘तलाक’ शब्द का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके संदेशों से साफ झलकता है कि वे अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अदालत की कार्यवाही के बाद, गुरुवार को शाम 4:30 बजे जज ने आधिकारिक रूप से तलाक को मंजूरी दे दी। यह खबर क्रिकेट और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है, और प्रशंसक इस नए बदलाव के बाद युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी Dhanashree Verma को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।