Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Delhi: दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना! महिला सम्मान योजना पर नहीं हुआ फैसला

top-news

Delhi: दिल्ली सरकार ने गुरुवार रात हुई कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस पहली कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार ने योजना की मंजूरी के बाद इसे जल्द लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इसका मसौदा सार्वजनिक किया जाएगा।

Delhi कैबिनेट के गठन के बाद इन रिपोर्ट को किया गया पेश

कैबिनेट बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में आई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 रिपोर्टों को भी सदन के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि विधानसभा की पहली बैठक में इन रिपोर्टों को पेश किया जाएगा, हालांकि अभी तक विधानसभा सत्र की तारीख तय नहीं हुई है। अगली कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस योजना को बिना रजिस्ट्रेशन के लागू करने को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया। Delhi सरकार जल्द ही योजना के मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।

Aatishi ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने पहले कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना लागू करने का वादा किया था, लेकिन पहली ही बैठक में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं 2500 रुपये की योजना के लागू होने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन भाजपा ने पहले ही दिन अपने वादे से मुकरना शुरू कर दिया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि Delhi की जनता को धोखा देने का मन पहले ही बना लिया गया था।