Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: Sharda University का वैश्विक मंच पर जलवा! ओरल हेल्थ इनोवेशन में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार!

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज (SSDS) ने नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल कॉन्क्लेव ऑन ओरल हेल्थ इनोवेशन एंड रिसर्च में भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) द्वारा किया गया, जिसमें Sharda University के लगभग 50 छात्र एवं शिक्षण संकाय के सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान, 12 छात्रों और कुछ शिक्षकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जबकि SSDS के इनोवेशन प्रदर्शनी बूथ ने दंत चिकित्सा सामग्री में सर्वश्रेष्ठ उभरती प्रौद्योगिकी का पुरस्कार जीता। यह सम्मान एफडीआई के कार्यकारी निदेशक एंजो बॉन्डियोनी, आईडीए अध्यक्ष और सचिव द्वारा प्रदान किया गया, जिससे शारदा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूती मिली।

Greater Noida के शारदा यूनिवर्सिटी के SSDS डीन ने कही ये बात

ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी के  स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज (SSDS) के डीन डॉ. एम सिद्धार्थ ने बताया कि इस सम्मेलन में डॉ. एकता चौधरी, डॉ. आशीष चौधरी, डॉ. स्वाति शर्मा और डॉ. पूनम अग्रवाल को दिए गए पेटेंट, और डॉ. पारुल खरे व डॉ. अशोक कुमार के शोध को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एम सिद्धार्थ और डॉ. पारुल खरे को अतिथि वक्ता एवं पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने विचार साझा किए। Greater Noida के Sharda University में हो रहे इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मौखिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीनतम शोध, नवाचार और उद्यमिता पर गहन चर्चा की गई।

क्षेत्र में नए अवसरों पर दिया जाएगा जोर

जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में हो रहे इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में वैश्विक मौखिक स्वास्थ्य एजेंडा को आगे बढ़ाने और इस क्षेत्र में नए अवसरों को तलाशने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान, महत्वपूर्ण हितधारकों और विचारकों के साथ संवाद किया गया, जिससे मौखिक स्वास्थ्य की उन्नति में योगदान देने की संभावनाओं को समझा गया। Greater Noida के Sharda University द्वारा किए गए प्रयास और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करना, दंत चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार में इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो इसे वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।