Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Greater Noida: Venice Mall के MD मोंटू भसीन फिर गिरफ्तार, तोड़फोड़ और आगजनी के गंभीर आरोप!

top-news

Greater Noida: बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने Venice Mall के एमडी सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को गिरफ्तार कर लिया है। मोंटू भसीन पर तोड़फोड़, मारपीट, दस्तावेज चोरी और आग लगाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। डीएस ग्रुप के साथ चल रहे विवाद के कारण उनके खिलाफ Beta-2 कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। इस विवाद का एक केस राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में भी लंबित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नियमों के खिलाफ जाकर डीएस ग्रुप को अपने ग्रुप से बाहर कर दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: मोंटू भसीन ने डीएस ग्रुप के खिलाफ की गई थी तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार, Venice Mall के एमडी मोंटू भसीन और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने डीएस ग्रुप की संपत्ति पर जाकर जबरन तोड़फोड़ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी किए। डीएस ग्रुप की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया गया। Greater Noida पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के लिए बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब Venice Mall के एमडी मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी वर्ष 2019 में भी ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली पुलिस ने उन्हें खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय भी वेनिस मॉल से जुड़े कई निवेशकों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। Greater Noida पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *