Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Mamata Banerjee का विवादित बयान! Maha Kumbh 2025 को बताया ‘ मृत्यु कुंभ’ , यूपी सरकार पर उठाए सवाल

top-news

Mamata Banerjee ने मंगलवार को विधानसभा में Maha Kumbh 2025 को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘मृत्यु कुंभ’ कहा। हालांकि, उन्होंने महाकुंभ और गंगा मां का सम्मान करने की बात भी कही। ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है, जिससे अव्यवस्था और भगदड़ जैसी घटनाएं आम हो सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए एक लाख रुपये तक के शिविर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि गरीबों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि अब तक कितने शव बरामद किए गए हैं और क्या उचित प्रबंधन की कोई ठोस योजना तैयार की गई है।

Mamata Banerjee ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के भाषण पर दी ये प्रतिक्रिया

Maha Kumbh 2025 के अलावा, ममता बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के भाषण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी की डबल-इंजन सरकार है, वहां विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता। लेकिन पश्चिम बंगाल में उन्होंने विपक्ष को 50 फीसदी समय दिया, बावजूद इसके सदन में कागज फेंके गए और उनका भाषण बाधित किया गया। Mamata Banerjee ने बीजेपी, कांग्रेस और माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों पार्टियां उनके खिलाफ एकजुट हो गई हैं।

शुभेंदु अधिकारी पर भी साधा निशाना

Mamata Banerjee ने आगे कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सांप्रदायिकता फैलाना या किसी धर्म के खिलाफ भड़काऊ बयान देना नहीं होता। उन्होंने विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिंदू धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सदन से निलंबित किया गया। ममता बनर्जी ने Maha Kumbh 2025 का हवाला देते हुए कहा कि वह कभी धार्मिक मामलों को भड़काने का समर्थन नहीं करतीं, लेकिन कुछ लोग इसे एक विशेष धर्म से जोड़कर बेचना चाहते हैं। विधानसभा में उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।