Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

AKTU: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं हुई स्थगित! महाशिवरात्रि और महाकुंभ के चलते नई तिथियों की हो सकती है घोषित

top-news

AKTU: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 18 फरवरी से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेंगी। अंतिम समय में लिए गए इस फैसले से छात्र हैरान रह गए, क्योंकि वे पहले से परीक्षा की तैयारी कर चुके थे। हालांकि, इस बदलाव से उन छात्रों को राहत मिली है जो अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाए थे। जाने क्या है पूरा मामला।

परीक्षा स्थगित करने का कारण

AKTU द्वारा यह निर्णय प्रयागराज और वाराणसी में चल रहे महाकुंभ मेले और 26 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन आयोजनों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव और कुछ रास्तों के बंद होने की संभावना थी, जिससे छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो सकती थी। कई कॉलेजों ने इसको लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए नई तिथियां घोषित की गई हैं।

AKTU परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से हो सकता है असर

जानकारी के लिए बता दे कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से छात्रों की योजनाओं पर असर पड़ा है। पहले परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त होनी थीं, जिससे छात्र होली पर अपने घर जाने की योजना बना चुके थे, लेकिन अब परीक्षा 22 मार्च तक चलेगी, जिससे उनकी होली की छुट्टियां प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, यह निर्णय उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से प्रबंधित करें और AKTU परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करें।