Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

JPMorgan Chase के कर्मचारी की गई नौकरी! वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी पर CEO से सवाल करना पड़ा भारी

top-news

JPMorgan Chase के एक कर्मचारी को CEO जेमी डिमोन से बैंक की रिटर्न-टू-ऑफिस (RTO) पॉलिसी पर सवाल करना महंगा पड़ा। टेक ऑपरेशंस में एनालिस्ट निकोलस वेल्च  को टाउन हॉल मीटिंग के तुरंत बाद नौकरी से निकाल दिया गया, हालांकि कुछ घंटों बाद उच्च प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया। यह घटना 12 फरवरी को ओहायो के कोलंबस में हुई, जहां Nicolas Welch ने अपने पारिवारिक और बाल देखभाल की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए लचीले ऑफिस नियमों की मांग की थी। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रबंधकों को अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस उपस्थिति तय करने का अधिकार दिया जाना चाहिए, लेकिन Jamie Dimon ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।

JPMorgan Chase: “मुझे नहीं पड़ी परवाह कितने लोग पेटीशन पर साइन करते हैं”

टाउन हॉल में, Nicolas Welch ने बताया कि उनकी सात-सदस्यीय टीम विभिन्न देशों और समय क्षेत्रों में काम करती है, जिससे फिजिकल ऑफिस उपस्थिति का ज्यादा असर नहीं पड़ता। उनकी बात पर सहकर्मियों ने तालियां बजाईं, लेकिन Jamie Dimon ने तुरंत जवाब दिया, “इस पर मैनेजर्स को कोई छूट नहीं दी जाएगी, बिल्कुल भी नहीं।” उन्होंने वर्क फ्रॉम होम के दौरान आई अक्षम्यताओं और कर्मचारियों के ज़ूम कॉल में समय बर्बाद करने की शिकायत की। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि बैंक का हेडकाउंट पिछले कुछ वर्षों में 50,000 बढ़ा है और पेटीशन पर हस्ताक्षर करने वालों की उन्हें कोई परवाह नहीं।

“नौकरी से निकाल दिया, फिर वापस बुलाया”

JPMorgan Chase में मीटिंग के कुछ समय बाद ही वाइस प्रेसिडेंट गैरेट मोनाघन  ने Nicolas Welch को तुरंत उनके डेस्क पर बुलाया। वहां पहुंचने पर, मोनाघन और जेफरी टॉड मेरिल ने उन्हें बताया कि उन्होंने संगठन की छवि खराब की है और उन्हें अपना डेस्क खाली करके तुरंत निकल जाना चाहिए। वेल्च को लगा कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है, लेकिन कई घंटों बाद ग्लोबल आईटी सपोर्ट की कार्यकारी निदेशक मेगन मीड (Megan Mead) ने बताया कि वह अब भी नौकरी पर हैं और उन्होंने मोनाघन से बात करके मामला सुलझा दिया है। मोनाघन ने बाद में एक मैसेज कर माफी मांगी और “बीयर और हैंडशेक” की पेशकश की। इस घटना ने कर्मचारियों के बीच चर्चा छेड़ दी है, और वेल्च को “वॉइस ऑफ अमेरिका” तक कहा जा रहा है।