Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: जिला न्यायालय में गंदगी से परेशान अधिवक्ता, व्यवस्था सुधारने की मांग

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय में प्रवेश करने से पहले अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को गंदगी और बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार के पास गंदा पानी भरा रहता है, जिससे अधिवक्ताओं को प्रतिदिन कठिनाई झेलनी पड़ती है। जिले के अलावा अन्य जिलों से आने वाले हजारों अधिवक्ताओं और नागरिकों को इस अव्यवस्था से गुजरना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग उठाई, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Greater Noida जिला न्यायालय बना गंदे पानी का ठिकाना

जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 के ठीक सामने नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे वहां से गुजरने वाले अधिवक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। अधिवक्ताओं को गंदे पानी के छींटों से अपने कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। लगातार गंदगी के कारण कई अधिवक्ताओं ने इस गेट से आना-जाना ही बंद कर दिया है। हर दिन इस बदहाल स्थिति से जूझने वाले अधिवक्ता और अन्य लोग Greater Noida प्रशासन को कोसते हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

जल्द समाधान की मांग हुई तेज़

अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अधिवक्ता मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करने पर विचार कर सकते हैं। अधिवक्ताओं और न्यायालय में आने वाले लोगों ने Greater Noida प्राधिकरण से अपील की है कि इस अव्यवस्था को जल्द से जल्द दूर किया जाए ताकि न्याय के मंदिर में प्रवेश से पहले किसी को भी इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।