Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Buddha Nagar: ‘ ट्रैफिक नियमो का पालन… ., ’ गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कही ये बात! जाने क्या है पूरा मामला

top-news

Gautam Buddha Nagar के विकास समिति द्वारा हाल ही में एक यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया है। जिसके तहत शहर में बिसरख स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रो को सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में अवगत कराया है। जानकारी के लिए बता दे कि कार्यक्रम के अंतरगत गौतम बुद्ध विकास समिति ने कक्षा 4 और 5 के छात्रों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा अभियान के तहत बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें तहत उन्होंने यातायात नियमों पर अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Gautam Buddha Nagar विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कही ये बात 

जानकारी के लिए बता दे कि गौतम बुद्ध नगर विकास समिति अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने इस अवसर पर लोगो से कहा कि, “हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिनमें से कई दुर्घटनाएँ जागरूकता की कमी और लापरवाही के कारण होती हैं। ट्रैफिक नियमो का पालन केवल एक बाध्यता नहीं, बल्कि एक अनुशासन है जो हमें और हमारे आसपास के लोगों को सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही Gautam Buddha Nagar विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि सड़क पर कुछ मिनट पहले पहुंचने की जल्दी में लापरवाही न करें, क्योंकि यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता है।” बता दे कि उनके इस संदेश ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों पर गहरा प्रभाव डाला।

समिति के अन्य सदस्यो ने भी लिया संकल्प

इसके अलावा बात अगर बात अगर लोगो कि उपस्थिति की करे तो गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान में समिति के सचिव अनूप सोनी, गरिमा श्रीवास्तव और विद्यालय की अध्यापिका सरोज मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बता दे कि वहाँ मौजूद सभी लोगो ने इस पहल की सराहना की और बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया। Gautam Buddha Nagar विकास समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्होंने इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। इस तरह की पहल से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने में मदद मिलेगी और लोग अधिक सतर्क होकर यातायात नियमों का पालन करेंगे।