Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida वासियों के लिए अच्छी खबर! शहर में दो फुट ओवर ब्रिज का हुआ लोकार्पण

top-news

Greater Noida वेस्ट में आज यानी कि 13 फरवरी 2025 को दो नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और माननीय विधायक तेजपाल नागर ने उद्घाटन किया। लोकार्पण समारोह में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, प्रबंधक प्रभात शंकर, रोहित गुप्ता सहित कई अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। ग्रेटर नोएडा में इन फुट ओवर ब्रिजों के निर्माण से राहगीरों, विशेष रूप से विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी तथा यातायात और सुरक्षा में सुधार होगा। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। पूरी जानकारी के लिए खबर को अमत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida में इतने करोड़ की लागत पर बनाया गया ब्रिज

जानकारी के लिए बता दे कि इनमें से पहला फुट ओवर ब्रिज सुपरटेक इको विलेज के निकट बनाया गया है, जिसकी लंबाई 65 मीटर है और निर्माण लागत ₹5.23 करोड़ रही। दूसरा फुट ओवर ब्रिज यथार्थ हॉस्पिटल के समीप बनाया गया है, जिसकी लागत ₹4.18 करोड़ है। ये ब्रिज आधुनिक तकनीक से निर्मित किए गए हैं और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेंगे। Greater Noida में निर्माण से सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।

GNIDA अधिकारों ने कही ये बात, लोगो ने खुशी जताते हुए दी अपनी प्रतिक्रिया

नए फुट ओवर ब्रिजों के लोकार्पण पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त की और प्रशासन का आभार जताया। बता दे कि इन ब्रिजों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। GNIDA अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्र में यातायात और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।