Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव, एक वर्क सर्कल में हो एक प्रबंधक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है जिसमें प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान जो कि वर्तमान में वर्क सर्किल 6 एवं अर्बन सर्विसेस विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक का कार्य देख रहे थे उनसे वर्क सर्किल 6 का कार्य हटा दिया गया है। प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव को वर्क सर्किल 2 एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ वर्क सर्किल 6 का कार्य भी सौंप दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मौजूदा समय में प्रबंधकों की पर्याप्त संख्या हैं। जिससे की एक प्रबंधक को एक कार्य दिया जा सकता है मौजूदा समय में एक प्रबंधक के पास एक साथ कई कई काम है जिससे कि वह अपने काम को तरीके से नहीं कर पा रहे उनका पूरा समय मीटिंग और विजिट में ही जा रहा है।

एक वर्क सर्कल में एक प्रबंधक की नियुक्ति होनी चाहिए। जिससे कि वह अपने कार्य को जिम्मेदारी और गुणवत्ता के साथ पूरा कर सके, जिससे की कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे और एक प्रबंधक अपना पूरा समय एक कार्य पर दे सकेंगे और उस कार्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है