Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: BJP जिलाध्‍यक्ष की घोषणा को लेकर बढ़ी बेचैनी, जल्‍द हो सकता है फैसला

top-news

Greater Noida: जिले में BJP नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्‍योंकि प्रदेश नेतृत्‍व किसी भी दिन नए जिलाध्‍यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, संभावित जिलाध्‍यक्षों की सूची तैयार हो चुकी है, लेकिन पार्टी नेतृत्‍व इस समय दिल्‍ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में व्‍यस्‍त है। जैसे ही मुख्‍यमंत्री और मंत्रीमंडल की घोषणा होगी, वैसे ही प्रदेश भर के नए जिलाध्‍यक्षों के नाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इस स्थिति में सभी दावेदार अपने-अपने समर्थकों और वरिष्‍ठ नेताओं पर भरोसा बनाए हुए हैं और अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। अधिक जामकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: 31 दावेदार मैदान में, कड़ी प्रतिस्‍पर्धा

जिलाध्‍यक्ष पद के लिए प्रतिस्‍पर्धा काफी तीव्र हो गई है, क्‍योंकि इस पद के लिए कुल 31 दावेदार मैदान में हैं। इन सभी ने पार्टी नेतृत्‍व को अपना आवेदन सौंप दिया है और पिछले कई वर्षों से पार्टी BJP की सेवा कर रहे वरिष्ठ नेताओं में से किसी एक को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है। वहीं, कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि वर्तमान Greater Noida जिलाध्‍यक्ष को दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्‍व ही करेगा और इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

जल्द हो सकती है घोषणा

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में किसी भी समय नए Greater Noida जिलाध्‍यक्ष की घोषणा हो सकती है। जिलाध्‍यक्ष का पद संगठन में महत्‍वपूर्ण माना जाता है और इसलिए इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। BJP पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्‍सुकता बनी हुई है और वे अपने पसंदीदा नेता को इस पद पर देखने के लिए आशान्वित हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्‍व किस नाम पर मुहर लगाता है और कौन नया जिलाध्‍यक्ष बनकर संगठन की कमान संभालेगा।