Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Jamia Millia Islamia में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, छात्र बोले – ‘ कैम्पस लोकतंत्र पर हमला’

top-news

Jamia Millia Islamia विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने दो पीएचडी शोधार्थियों के खिलाफ लिए गए अनुशासनात्मक कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल एक प्रदर्शन का आयोजन किया था। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई 15 दिसंबर 2024 को आयोजित “जामिया रेजिस्टेंस डे” से जुड़ी है, जो 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों की याद में मनाया जाता है। उस दौरान दिल्ली पुलिस पर आरोप लगे थे कि उन्होंने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

Jamia Millia Islamia में हुए विवाद पर 25 फरवरी को होगी समीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित अनुशासनात्मक समिति 25 फरवरी को इस मामले की समीक्षा करने वाली है, लेकिन प्रशासन ने अब तक छात्रों की मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रदर्शनकारी इसे “कैम्पस लोकतंत्र पर हमला” बता रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई वामपंथी छात्र संगठनों, विशेष रूप से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने “असहमति जामिया की विरासत है” और “कैम्पस लोकतंत्र बहाल करो” जैसे नारों के साथ प्रशासन पर छात्रों के मूलभूत अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने कही ये बात

मंगलवार को स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब AISA ने दावा किया कि उसकी ऑल इंडिया अध्यक्ष, नेहा, को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई थी। पुलिस के अनुसार, ” Jamia Millia Islamia प्रशासन ने उन्हें बाहर किया और हमें उनके खिलाफ शिकायत देने की योजना बना रहा है। उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही पुलिस स्टेशन लाया गया।”