Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Supreme Court ने एनसीएच अध्यक्ष को इस्तीफा देने का दिया आदेश

top-news

Supreme Court ने बुधवार को राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना को उनके पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कानून के अनुरूप नहीं की गई थी। अदालत ने डॉ. खुराना को एक सप्ताह के भीतर पद छोड़ने का आदेश दिया, हालांकि उन्हें अपना काम पूरा करने की अनुमति दी गई, लेकिन वित्तीय मामलों से जुड़े किसी भी नीतिगत निर्णय में भाग लेने से रोक दिया गया है।

Supreme Court ने इस वजह से डॉ. अनिल खुराना को दिया इस्तीफे का आदेश

अदालत ने यह आदेश डॉ. अमरागौड़ा एल. पाटिल द्वारा दायर याचिका पर दिया, जिसमें डॉ. खुराना की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि डॉ. खुराना के पास राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 की धारा 4(2) और 19 के तहत आवश्यक अनुभव नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सहमति जताई और कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में कानूनी मानकों का पालन नहीं किया गया। Supreme Court ने सरकार को नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

कोर्ट के इस फैसले पर सरकाक जल्द ले सकती है एक्शन 

इस फैसले से होम्योपैथी क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। Supreme Court के इस आदेश के बाद सरकार पर जल्द से जल्द योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति का दबाव बढ़ गया है। इससे पहले भी सरकारी नियुक्तियों में योग्यता और पारदर्शिता को लेकर कई बार सवाल उठाए गए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और होम्योपैथी क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन कैसे आगे बढ़ता है।