Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida की Riddhima Singh ने JEE Mains में हासिल किए 99.98 परसेंटाइल

top-news

Greater Noida की होनहार छात्रा रिद्धिमा सिंह ने JEE Mains 2025 के पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.9888 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। सेक्टर-105 निवासी रिद्धिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। Riddhima Singh ने सेक्टर-34 स्थित बिलाबॉन्ग हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

Greater Noida के अन्य छात्रो ने भी किया प्रदर्शन

Riddhima Singh के अलावा, शहर के अन्य मेधावी छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अद्वय मयंक ने 99.9810, क्षितिज ने 99.96, अभिषेक मोहन गोयल ने 99.95, आरुष मित्तल ने 99.95 और पलक शर्मा ने 99.93 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इन छात्रों ने पहले ही सत्र में बेहतरीन अंक प्राप्त कर सफलता की मिसाल पेश की है। टॉप तीन छात्रों ने तो एक विषय में पूरे 100 अंक अर्जित किए, जिससे उनकी मेहनत और लगन का पता चलता है।

Riddhima Singh की सफलता से उत्साह में है छात्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी इस परिणाम ने छात्रों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। Greater Noida के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में जश्न का माहौल है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और सही रणनीति का नतीजा है। अब ये छात्र जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं, ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।