Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida में एनसीआर का पहला व्यावसायिक केंद्र बनेगा

top-news

Greater Noida: एनसीआर में व्यावसायिक गतिविधियों को नया आयाम देने के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) विकसित करने की योजना बनाई है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 776 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा और कॉरपोरेट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी भी बनाई जाएगी, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किे जाएंगे ये पहल

इस सीबीडी को बोड़ाकी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, दादरी मल्टीमॉडल टर्मिनल और 130 मीटर रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। “लाइव, प्ले और वर्क” की अवधारणा पर विकसित इस केंद्र में उच्च-स्तरीय कार्यालय, होटल, रेस्तरां, वित्तीय संस्थान और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं मौजूद होंगी। Greater Noida मे बनने वाला ये केन्द्र देश का सबसे बड़ा सीबीडी बनने की ओर अग्रसर है, जो भारत के अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों जैसे नई दिल्ली के कनॉट प्लेस, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर वी को भी पीछे छोड़ सकता है।

Greater Noida प्रैधिकरण ने कही ये बात 

परियोजना के तहत मिश्रित भू उपयोग को अपनाया जाएगा, जिसमें आवासीय, खुदरा, कार्यालय और होटल के विकास को शामिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, यह पहल कम लागत में अधिक व्यावसायिक अवसर प्रदान करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने पर केंद्रित होगी। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और मजबूत कनेक्टिविटी के साथ यह केंद्र एनसीआर के व्यापारिक परिदृश्य में नई क्रांति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।