Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय का होगा सौंदर्याकरण, लगेंगे संगीतमय फव्वारे

top-news

Greater Noida प्राधिकरण अपने ग्रेनो वेस्ट कार्यालय का सौंदर्याकरण करने जा रहा है। इस पहल के तहत कार्यालय परिसर में संगीतमय फव्वारे, रंग-बिरंगी लाइटें और आकर्षक लैंडस्केपिंग की जाएगी। इसके साथ ही, बारिश के जल के संचय की भी विशेष व्यवस्था होगी, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्य के लिए प्राधिकरण ने विभिन्न कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके बाद चयनित कंपनी से काम शुरू कराया जाएगा।

Greater Noida वेस्ट का कार्यालय इस सेक्टर में होगा निर्मित

प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 में 1100 वर्गमीटर भूमि पर स्थित है। इसे इस उद्देश्य से स्थापित किया गया था कि ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए Greater Noida के मुख्य कार्यालय न जाना पड़े। इस कार्यालय में एसीईओ, ओएसडी, और जीएम जैसे अधिकारी बैठते हैं, जो स्थानीय निवासियों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते और हल करते हैं।

हरियाली बढ़ाने के लिए किए जाएंगे प्रयास 

सौंदर्याकरण योजना के तहत, कार्यालय के खाली पड़े क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए घास लगाई जाएगी और पार्क विकसित किया जाएगा। साथ ही, सुंदरता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए जाएंगे। Greater Noida प्राधिकरण के इस प्रयास से कार्यालय परिसर अधिक सुशोभित होगा और वहां आने वाले लोगों को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण मिलेगा।