Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Mahagun Builders पर CGST की छापेमारी, सात करोड़ की कर चोरी का खुलासा

top-news

Mahagun Builders: केंद्रीय माल और सेवाकर (CGST) विभाग ने महागुन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा और गाजियाबाद स्थित कार्यालयों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो दिनों तक चली इस छापेमारी में कंपनी द्वारा सात करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया। सीजीएसटी आयुक्त संजय लवानिया के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गईं।

गाजियाबाद और नोएडा के इन सेक्टर्स पर मारा गया छापा

CGST की टीम ने गाजियाबाद के वैशाली और नोएडा के सेक्टर 63 स्थित कार्यालयों पर एक साथ छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि Mahagun Builders ने विभिन्न मदों में जीएसटी का भुगतान नहीं किया था। मौके पर ही कंपनी ने 6.80 करोड़ रुपये जमा कर दिए, जबकि शेष राशि के भुगतान के लिए समय मांगा गया है। अधिकारियों ने कंपनी के अन्य दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि और कर चोरी का पता लगाया जा सके।

Mahagun Builders पर हुई कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

इस कार्रवाई में आयुक्त आलोक सिंह, अपर आयुक्त अरुण द्विवेदी सहित अपवंचन शाखा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के वित्तीय लेन-देन की विस्तार से जांच जारी है और भविष्य में और बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है। सीजीएसटी विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।