Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

IIFA Awards 2025: जयपुर में मनेगा बॉलीवुड का भव्य जश्न

top-news

IIFA Awards 2025: बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) 2025, इस बार अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। यह भव्य आयोजन जयपुर, राजस्थान में 8 और 9 मार्च को होगा। खास बात यह है कि इस साल आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स की भी शुरुआत की जा रही है, जो डिजिटल एंटरटेनमेंट, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट में उम्दा प्रदर्शनों को सम्मानित करेगा। जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे।

IIFA Awards 2025: इन सितारो की प्रस्तुती से बढ़ेगी रौनक 

इस खास मौके पर बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे, जबकि नोरा फतेही आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के दौरान अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी। करण जौहर और कार्तिक आर्यन ग्रैंड फिनाले को होस्ट करेंगे, जबकि अपारशक्ति खुराना आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे। इस कार्यक्रम में ग्लैमर, मनोरंजन और जबरदस्त मस्ती का तड़का लगने वाला है।

फैन्स के बीच है उत्सुकता 

आईफा अवॉर्ड्स हमेशा से ही बॉलीवुड सितारों को एक मंच पर लाने के लिए जाना जाता है और इस बार IIFA Awards 2025 की सिल्वर जुबली इसे और खास बनाएगी। जयपुर में होने वाले इस शानदार आयोजन को लेकर दर्शकों और सितारों में खासा उत्साह है। इस ऐतिहासिक समारोह में कौन-कौन से कलाकार पुरस्कार जीतेंगे, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।