Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: दूषित पानी सप्लाई मामला में Eco Village-1 पर 5 लाख जुर्माना, अन्य सोसाइटी को नोटिस

top-news

Greater Noida प्राधिकरण ने इको विलेज-एक सोसाइटी के प्रबंधन पर दूषित पानी की सप्लाई के मामले में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पंचशील हाइनिश और अरिहंत आर्डेन सोसाइटी को भी नोटिस दिया गया है, जिन पर जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा। दूषित पानी पीने के कारण इन सोसाइटी में सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें उल्टी, पेट दर्द और बुखार जैसी शिकायतें सामने आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां प्रत्येक दिन दर्जनों लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida में निवासियों ने लगाया लो मेंटेनेंस का आरोप

निवासियों का रोष बढ़ता जा रहा है, खासतौर पर पंचशील हाइनिश और अरिहंत आर्डेन के लोग मेंटनेंस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने के कारण टैंकों में गंदगी जमा हो गई, जिससे पानी दूषित हो गया और लोग बीमार पड़ गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख की टीम ने भी जांच शिविर लगाया, जहां 110 से अधिक लोगों की जांच की गई। एओए द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे सप्लाई के पानी का इस्तेमाल न करें और पानी को उबालकर पिएं।

लिफ्टों के पास नही है सेफ्टी सर्टिफिकेट 

इसके अलावा, Greater Noida की इन सोसाइटी में अन्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं। निवासियों ने मेंटनेंस की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। लिफ्टों के सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं हैं, जिम के उपकरण खराब पड़े हैं, पार्किंग अव्यवस्थित है और बेसमेंट में सीवर का पानी जमा है। इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि प्रभावित लोगों की समय पर जांच और इलाज हो सके।