Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: अपार आईडी में लापरवाही, 100 से अधिक स्कूलों को नोटिस

top-news

Greater Noida: जिले में छात्रों की अपार आईडी बनवाने में हो रही लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने 100 से अधिक निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि तय समय पर अपार आईडी क्यों नहीं बनाई गई। कई बार निर्देश देने के बावजूद 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों की आईडी अब तक नहीं बन पाई है।

Greater Noida: शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस 

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बिसरख, दादरी, जेवर और दनकौर के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 8 फरवरी तक सभी छात्रों की अपार आईडी तैयार हो जानी चाहिए। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लापरवाही जारी रहने पर कई स्कूलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

स्कूल संचालकों ने बुलाई बैठक 

शुक्रवार को Greater Noida के सूरजपुर स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई गई, जहां अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। छात्रों के आधार कार्ड में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अपार आईडी कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे सभी छात्रों को समय पर सुविधा मिल सके।